अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, जनपद भर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सोनभद्र । रमजान के अंतिम जुमे पर अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज शुक्रवार को पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी करते रहे।भीड़-भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज के दौरान पुलिस ने पैदल गश्त भी की और भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया। पुलिस की सतर्कता और समन्वय के चलते जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *