चोपन/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सोन पुल से एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।जानकारी के अनुसार उस समय नदी में नहा रहे राहुल चौधरी नाम के युवक ने बहादुरी दिखाते हुए युवती को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहुल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी अचानक युवती पुल से नीचे गिर गई। युवती दर्द के कारण बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। युवती की पहचान कुशहल गांव निवासी प्रेम यादव की बेटी नेहा के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार 20 वर्षीय नेहा की हालत फिलहाल सामान्य है, हालांकि उसकी कमर में दर्द की शिकायत है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि नेहा की शादी तय हुई थी, लेकिन कुछ दिन पहले लड़के ने शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
