28
Oct
गाडरवारा। एनटीपीसी गाडरवारा में पिछले तीन महीनों से सतर्कता जागरूकता अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार अब इसका औपचारिक आयोजन सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में किया जा रहा है, जो आगामी दो नवम्बर तक चलेगा। सप्ताह के प्रथम दिवस पर परियोजना प्रमुख श्याम कुमार ने सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी बरतेंगे, कानून एवं नियमों का पालन करेंगे तथा “न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे” के सिद्धांत का पालन करते हुए एक भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी कार्यप्रणाली…
