19
Mar
गाडरवारा। एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्रामों के लिए चार दिवसीय “ग्रामीण क्रिकेट कप” का भव्य आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी सात परियोजना प्रभावित गाँवों की टीमें बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग ले रही हैं। विशेष बात यह है कि इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और खुशी का वातावरण निर्मित हुआ है। यह आयोजन खेल के माध्यम से आपसी भाईचारे, सहयोग, समन्वय एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। प्रतियोगिता का…
