सोनभद्र। सूर्य आराधना का महापर्व डाला छठ शुरू हो गई है। पर्व का कठिन और महत्वपूर्ण अर्घ षष्ठी यानी सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को दिया जायेगा। इस पर्व की तैयारियों को वर्ती महिलाओं ने अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को खरना अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसके तहत गुड़ मिश्रित खीर-रोटी शुद्धता से पका श्रद्धालू परिवार द्वारा भोग लगाया गया। व्रती महिलाएं सायंकाल घाट पर पहुंच बनाई गयी बेदी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। भी खरीदारी की चहल-पहल रही। नगर में रविवार को खरीदारी की चहल-पहल रही। हमारे शाहगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर आस्थावानों में उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को प्रतियों द्वारा घाट पर पहुंच बनाई गई बेदी की सायंकाल सविधि पूजा की गयी। देर शाम को गुर से बनी खीर पुड़ी का सपरिवार भोग लगाया। बाजार में पूजन सामग्रियों को खरीदने के लिए भारी भीड़ देखी गयी। सोमवार को व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर सुख-समृद्धि तथा मंगल कल्याण के लिए उगते सूर्य को अधर्म देगी। इन दिनों लगभग हर घरों एवं लोगों के सुंह से व काँचरि बाँस के बहंगिया बहंगी लचकत आय आदि छठी मइया हे गीत गुनगुनाते सुना जा रहा है। मालती, पुष्पावती, कुसुम, सुसुम, सीमा, रेखा, अर्चना, सरोज का मानना है कि सुख-समृद्धि खुशहाली के लिए सृष्टि के नियंता प्रत्यक्ष देव भगवान श्री सूर्य जी की आराधना सर्वविदित है। चार दिवसीय इस पर्व के व्रत से मंगल कल्याण होता है। ग्राम पंचायत ढुटेर के प्रधान प्रतिनिधि गुलाब सिंह चौहान ने रविवार को छठ घाट पहुँच साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूजा स्थल पर विशेष रूप से सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मी लाल बहादुर दो दिया। इस मौके पर राकेश कनौजिया, मुकेश कुमार मौर्य, मोनू, अंश कनौजिया, अशोक, अरबिन्द मौर्य, विजय कुमार सुधेन्द्र पाण्डेय, रामशंकर, महेंद्र चौहान, श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
