08
Mar
फरीदाबाद, एनटीपीसी फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों के योगदान और समर्पण को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता, सशक्तिकरण और समावेशिता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर महाप्रबंधक (वित्त) बी. वेंकटेश्वर और उप महाप्रबंधक (ओ एंड एम) निशांत गर्ग ने महिला कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने पेशेवर सफर को साझा करते हुए कार्यस्थल की बदलती संस्कृति और एनटीपीसी द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोगपूर्ण माहौल पर चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और संगठन में उनके योगदान की सराहना की।…
