एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं के योगदान को दर्शाने वाला एक लघु वीडियो प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुश्री अरुणिमा पात्रा, फाउंडर डायरेक्टर, तन्वी कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रा. लि. एवं राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर का प्रेरक सत्र रहा। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता, वित्तीय जागरूकता और नेतृत्व विकास पर एक रोचक एवं उपयोगी सत्र लिया। इस अवसर पर सुश्री मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “शक्ति वॉक – #शी लिड्स भारत” के बारे में जानकारी दी।

NTPC

इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अपने संबोधन में महिलाओं के समर्पण और नेतृत्व की सराहना की तथा ओएनजीसी और सेल जैसे संगठनों के उदाहरण देते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम),  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं परियोजना), श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) तथा डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा सुश्री अरुणिमा पात्रा तथा सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और श्रीमती अनम खान, ऑफिसर (मानव संसाधन) ने किया तथा आरएलआई, टीएडी और आईटी विभाग के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *