सीएमडी बीसीसीएल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

धनबाद। होटल क्लार्क्स इन सूट्स, बलियापुर में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) धनबाद चैप्टर के 19वें वार्षिक सम्मेलन में आज सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी सहभागिता की। इस वर्ष सम्मेलन का विषय New Labour Codes तथा Recent Amendments in Listing Obligations and Disclosure Requirements (LODR) रहा, जिस पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।
अपने संबोधन में सीएमडी, मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि तेजी से बदलते कॉर्पोरेट और नियामकीय परिवेश में मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस, पारदर्शिता और प्रभावी अनुपालन तंत्र अत्यंत आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानून श्रम कानूनों में एक महत्वपूर्ण सुधार हैं, जिनसे अनुपालन प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी तथा ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण को भी बेहतर संरक्षण मिलेगा। विशेष रूप से खनन जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में इन सुधारों से श्रम प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि SEBI के Listing Obligations and Disclosure Requirements (LODR) Regulations में हालिया संशोधन कॉर्पोरेट गवर्नेंस को और मजबूत करने तथा प्रकटीकरण में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल, जो कि कोल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से एक सूचीबद्ध कंपनी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है, एक सुदृढ़ कॉर्पोरेट गवर्नेंस ढांचे के अंतर्गत सभी नियामकीय प्रावधानों और अन्य मानकों का पालन करती है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) जैसी पेशेवर संस्थाएँ देश में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और अनुपालन संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन ज्ञान आदान-प्रदान करने, पेशेवर संवाद और उभरते नियामकीय विषयों पर सार्थक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेटरी (भूतपूर्व) बीसीसीएल, श्री बी.के. पारुई सहित ICSI के पदाधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे। सम्मेलन में श्रम कानूनों, कॉर्पोरेट अनुपालन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
