सोनभद्र। जनपद में निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के दृष्टिगत सिद्धार्थ जैन, प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार 22 मार्च,2026 (रविवार) को अपराह्न 2ः30 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बद्री नाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरिक्षण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में प्रतिभाग कर अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में आवश्यक अभिलेखों एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
