सांक्टोरिया, ।कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर अपने विभिन्न कार्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

9 मार्च को विमेन इन पब्लिक सेक्टर (डब्ल्यूआईपीएस) – ईसीएल द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम “Give to Gain” विषय और वैश्विक अभियान “सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई” पर केंद्रित था । कार्यक्रम में सतीश झा, सीएमडी, ईसीएल; निलाद्री रॉय, निदेशक (तकनीकी/संचालन), ईसीएल; गुंजन सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन), ईसीएल शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा, शताक्षी महिला मंडल की उप-अध्यक्षा संचिता रॉय तथा शताक्षी महिला मंडल की उप-अध्यक्षा अनुभा सिन्हा और उनके परिवार के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
एक प्रेरणादायक सत्र में महिलाओं के बीच नेतृत्व, आत्मविश्वास और दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला गया । वहीं डिजिटल सुरक्षा के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए साइबर क्राइम सेल, कोलकाता ने सुभाष चंद्र बोस स्कॉलरशिप फाउंडेशन के सहयोग से साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ।
ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस समारोह का हिस्सा रहे, जिनमें भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और कंपनी के कार्यबल की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हुए प्रस्तुती दी गई ।
समारोह से पहले विमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) – ईसीएल ने 5–6 मार्च को संक्टोरिया अस्पताल में महिला कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । इसमें रोकथाम संबंधी स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गईं, जिनमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, कैल्शियम, थायरॉयड प्रोफाइल (TSH), विटामिन D टेस्ट, बोन डेंसिटी जांच, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श तथा स्त्री रोग संबंधी जांच (पैप स्मीयर) शामिल थीं ।
इन कार्यक्रमों से पहले सोदपुर कोलियरी हाई स्कूल और परबेलिया कोलियरी हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इनमें किशोर स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस), स्त्री रोग संबंधी कैंसर और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई ।
इन्ही कार्यक्रमों के अर्तंगत पांडवेश्वर क्षेत्र में ईसीएल के चिकित्सा विभाग ने 7 मार्च को महिला कर्मचारियों और आसपास के निवासियों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर संस्थान, कोलकाता और द मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के प्रति जागरूकता, प्रारंभिक पहचान और रोकथाम पर सत्र आयोजित किए गए । साथ ही एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें ब्लड ग्लूकोज जांच, एनीमिया जांच, रक्तचाप परीक्षण और ऑक्सीजन सैचुरेशन जांच की सुविधाएं प्रदान की गई ।
सतग्राम–श्रीपुर शाखा में कोपेक्स कॉलोनी स्थित नजरुल मंच पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस अवसर पर दिशेरगढ़ के शताक्षी महिला मंडल की सदस्यों ने “Give to Gain” थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया । इस कार्यक्रम में इस वर्ष की प्राथमिकताओं—मार्गदर्शन, वित्तीय जागरूकता और महिलाओं के लिए सहयोग प्रणाली—पर विशेष रूप से जोर दिया गया ।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समन्वयन प्रबंधक (ई एण्ड टी), ईसीएल तथा ईसीएल से WIPS समन्वयक श्रीमती श्राबनी चौधरी द्वारा किया गया। ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने कर्मचारियों, चिकित्सा विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाने का काम किया, जिससे महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी के प्रयासों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया जा सका.

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
