ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित होंगे डॉ. बृजेश महादेव

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग के नवाचारी शिक्षक एवं समाजसेवी डॉ. बृजेश कुमार सिंह “महादेव” का चयन ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान भव्य फाउंडेशन, जयपुर (राजस्थान) द्वारा आयोजित ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड एवं अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन के अवसर पर 5 अप्रैल 2026 को प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निशा माथुर व संस्थापक शैलेंद्र माथुर ने ईमेल के माध्यम से डॉ बृजेश महादेव के चयन की जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में देश-विदेश के कई विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद तथा मंत्री गण उपस्थित रहेंगे।
सोनभद्र जनपद के निवासी डॉ. बृजेश महादेव, जो वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां में सहायक अध्यापक तथा ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां के रूप में कार्यरत हैं, को यह सम्मान शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ बृजेश महादेव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *