आयुष्मान कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री में लाए तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – मंडलायुक्त

 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए –  मंडलायुक्त

NTPC

सोनभद्र।  मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों ही योजनाएं जनकल्याण से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण पहल हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया का नियमित मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कोटेदार, आशा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, जिससे पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जा सकें। साथ ही।
 उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें और प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में भी तेजी लाई जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *