जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति, जिला सलाहकार समिति की बैठक की । अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनमानस की सुविधा के अनुसार काम नहीं कर रहें हैं, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं और अनावश्यक तरीके से लाभार्थियों को परेशान कर रहे हैं, ऐसे बैंकर्स के विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाये।  इस दौरान एन0आर0एल0एम0 समूह के महिलाओं के खाता खोलने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की।
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधान मंत्री सुरक्षा फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री नाबार्ड द्वारा प्री-पोटेन्शियल लिंक्ड प्लान, वित्तीय परामर्श केन्द्रों की प्रगति, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक जनपद-एक उत्पाद, कर्ज वसूली, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऋण वसूली की बिन्दुवार समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने हेतु पत्रावलियों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,  डॉ0 अजय मिश्रा, एल0डी0एम0 सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *