जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही-ज्ञानपुर के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के मार्गदर्शन में जनपद न्यायाधीश द्वारा 08 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर सरपतहाँ ज्ञानपुर के सभागार कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के अवसर पर कहा गया कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं इसमें किसी प्रकार की ना तो हार होती है ना तो जीत। मामले अन्तिम रूप से निस्तारित हो जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से भी उनकी समस्यायें सुनी गयी तथा न्यायिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के मामलों को निस्तारित करें जिससे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ मिल सके तथा लोक अदालत की संकल्पना साकार हो सके। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भदोही, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, अग्रणी जिला प्रबन्धक यूनियन बैंक व बैंक के अन्य कर्मचारी, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, व पत्रकार आदि उपस्थित रहें। लोक अदालत में निस्तारण हेतु कुल 80562 मामले सन्दर्भित किये गये व कुल 55363 मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल रू0 636420 अर्थदण्ड वसूल किये गये। सक्सेसन के मामले में कुल रू0 30757 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किये गये तथा बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 602590 रूपये वसूले गये। एन०आई० एक्ट के मामलों में कुल 38685000 रूपये समझौता धनराशि तय की गयी। बिजली बिल बकाया सम्बन्धित मामलों में रूपया 192988 की समझौता धनराशि तय की गयी।

निस्तारित मामलों में दुर्ग नरायन सिंह, जनपद न्यायाधीश के द्वारा कुल 06 मामले, रत्नेश मणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 37 वैवाहिक मामले व प्रकाश नाथ श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही के द्वारा कुल 22 मामले, पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा कुल 03 मामले, शैलोज चन्द्रा अपर जिला जज प्रथम द्वारा कुल 36 मामले. असद अहमद हाशमी अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश एस.सी. / एस.टी. एक्ट. द्वारा कुल 01 मामला, सबीहा खातून मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 4873 मामले, आरिफ अहमद अंसारी सिविल जज सी०डि० द्वारा कुल 05 मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजि० द्वारा कुल 594 मामले, साधना गिरी सिविल जज सी०डि० प्रथम द्वारा कुल 211 मामले, वर्णिका शुक्ला सिविल जज सी०डि० द्वितीय द्वारा कुल 381 मामले, तरूणिना पाण्डेय सिविल जज सी०डि० तृतीय द्वारा कुल 297 मामले, अविनाश रंजन अपर सिविल जज सी०डि० त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 131 मामले, शहनवाज मोहम्मद सिद्दीकी सिविल जज जू०डि० द्वारा कुल 08 मामले, शिंजिनी यादव, अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम द्वारा कुल 205 मामले, सुश्री नीलम सिंह सिविल जज जू० डि० त्वरित न्यायालय महिला उत्पीडन द्वारा कुल 34 मामले, दिशा ओमरे सिविल जज जू०डि० त्वरित न्यायालय के द्वारा कुल 01 मामला, निस्तारित किये गये। लोक अदालत में अपर जिला जज / पॉक्सो प्रथम मधु डोगरा, एव अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय द्वितीय लोकेश कुमार मिश्रा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैंक प्रिलिटिगेशन के कुल 882 मामले निस्तारित किये गये तथा प्रशासनिक / राजस्व के कुल 43993 मामलों को निस्तारित किया गया व रू0 602590 अर्थदण्ड वसूले गये। एवं प्री लिटिगेशन स्तर पर ई चालान के कुल 3650 मामलों को निस्तारित किया गया तथा 2543700/- रूपये अर्थदण्ड वसूले गये।

 जिला जज द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु असद अहमद हाशमी अपर जिला जज द्वितीय को राष्ट्रीय लोक अदालत का नोडल अधिकारी नामित किया गया तथा बैंक के एन०पी०ए० खातों के बैंक लोन रिकवरी के मामलों के निस्तारण हेतु प्री-लिटिगेशन स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे मामलों के निस्तारण हेतु  जिला जज  द्वारा एक लोक अदालत पीठ का गठन किया गया। पीठ के अध्यक्ष असद अहमद हाशमी अपर जिला जज द्वितीय व सदस्य निवेदिता अस्थाना अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोहीं नियुक्त किये गये। उक्त पीठों द्वारा बैंक के 882 मामले प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये गये जिसमें रू0 27823248/- समझौता धनराशि तय की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही के कर्मचारीगण अविनाश कुमार सहा० लिपिक,  दीपक गौतम सहा० लिपिक, राजेश कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *