सेवा पखवाड़ा : विकास खण्ड कोन के दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, का किया गया वितरण

सोनभद्र। सेवा पखवाड़ा/मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड कोन के दिव्यांग जनों को गयवंती देवी इंटर कालेज कोन में विधायक सदर  भूपेश चौबे के कर कमलो से 40 ट्राईसाईकिल, 12 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 5 स्मार्ट केन व 15 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया। इस मौके पर  विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु अनेक प्रकार की  योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार दूबे खण्ड विकास अधिकारी कोन, श्रीमती विद्या देवी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  मानवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग के सुयश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक , गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट,  विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *