समाधान दिवस में 19 शिकायतों का निस्तारण, सफाई और पेयजल रही प्रमुख समस्या

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जनपद के सभी नगरीय निकायों में सोमवार को समाधान दिवस (सम्भव) का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।

NTPC

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अवर अभियंता राज कुमार राज की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका सोनभद्र में 3, घोरावल में 1, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 4, पिपरी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 2 शिकायतें शामिल रहीं। रेनुकूट और दुद्धी में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।इन शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।अवर अभियंता राज कुमार राज ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *