बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने इस्पातकर्मियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

बोकारो।नव वर्ष के शुभ अवसर पर 1 जनवरी 2026  को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन तथा अधिशासी निदेशकों ने इस्पातकर्मियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी. विभिन्न विभागों में उनके भ्रमण के दौरान उनके साथ संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

NTPC

श्री प्रिय रंजन व वरीय अधिकारियों ने सबसे पहले इस्पात भवन परिसर तथा बोकारो जेनरल अस्पताल में कर्मियों से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. तदुपरांत उन्होंने संयंत्र के विभिन्न शॉप का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाक़ात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस दौरान कर्मियों ने भी बड़ी गर्मजोशी से वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी.

नव वर्ष के अपने संदेश में प्रिय रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को नए साल में नयी ऊंचाई को छूने का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कर्मियों से नए साल में बोकारो स्टील प्लांट को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश भी दिया.  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *