डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 240 लीटर डीजल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

अनपरा, सोनभद्र। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 240 लीटर चोरी का डीजल, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
   गुरूवार को थाना अनपरा के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान औड़ी मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास चोरी का डीजल बेचने की फिराक में खड़े हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पुलिस पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पास की बबूल की झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक जरिकेन बरामद किए गए, जिनमें कुल 240 लीटर चोरी का डीजल था। 

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *