अनपरा, सोनभद्र। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई डिबूलगंज सोनभद्र की आवश्यक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि संगठन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसलिए नई कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से कराया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव का उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। वर्तमान नगर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और व्यापारियों के साथ सदैव खड़े हैं। जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है। व्यापारी अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाज और राजनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से व्यापारियों में अधिकारियों के प्रति भय से मुक्ति मिली है और वे अब निर्भीक होकर अपनी बात रख पा रहे हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक वर्तमान कार्यकारिणी अपने पद पर बनी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया निम्न कार्ययोजना के अनुसार पूरी की जाएगी7 से 14 जनवरी 2026: सदस्यता अभियान 15 से 20 जनवरी 2026: सदस्य जांच, आपत्तियां एवं मतदाता सूची का प्रकाशन21 जनवरी 2026: नामांकन पत्रों की बिक्री22 जनवरी 2026: नामांकन पत्र जमा 23से 24 जनवरी 2026: नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन 28 जनवरी 2026: प्रातः 10 से 3 बजे तक मतदान, 3:30 से 5 बजे तक मतगणना एवं विजेता की घोषणा बैठक का संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष विजेंद्र सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, अनपरा नगर अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
