22
Feb
धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने आज सीवी एरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया और कर्मियों के बीच संगठनात्मक अनुशासन, पेशेवर जवाबदेही और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ रूप से रेखांकित किया। प्रातः प्रथम पाली के आरंभ में ही सीएमडी एरिया कार्यालय पहुँचे और हाजिरी एवं कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष समीक्षा की। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जाँच की और अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के संदर्भ में जीएम (सीवी एरिया) एस.बी. कुमार को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। इसके बाद श्री अग्रवाल ने वॉशरी, वेब्रिज और खदानों सहित…
