DHANBAD

कोयला भवन मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान-समारोह कार्यक्रम का आयोजन

कोयला भवन मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान-समारोह कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। महाप्रबंधक (खनन)  जे. एस. महापात्रा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. कल्पना साहा, मुख्य प्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिक)  सुनील कुमार शर्मा सहित बीसीसीएल के भिन्न विभागों एवं एरिया के कुल 08 अधिककरी तथा 187 कर्मचारियों सहित कुल 195 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्ति हुए।सेवानिवृत्त होने वाले सभी 8 अधिकारियों और मुख्यलय से सेवानिवृत्त होने 5 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सभी क्षेत्रों में भी सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोयला भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल द्वारा सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल द्वारा सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत 

कार्मिकों के लिए आज निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन  धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज से सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी। कोयला भवन सभागार में आज कार्मिकों के लिए निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के तीस से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  सप्ताहभर चलने वाले इन कार्यक्रमों का समापन आगामी 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य समारोह में किया जाएगा, जहाँ विजेताओं को सम्मानित करने के साथ अन्य विविध कार्यक्रमों का…
Read More
बीसीसीएल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

बीसीसीएल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन & प्रेजेंटेशन स्किल्स’ का आज तीसरे एवं अंतिम दिन प्रतिभागियों की व्यक्तिगत प्रस्तुति, अनुभव साझाकरण तथा प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन किया गया। 27 से 29 मई 2025 तक अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर, धनबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के E4 एवं E5 स्केल के अधिकारियों ने सहभागिता कर संवाद, प्रस्तुति एवं नेतृत्व कौशल का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन दिवस पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरलीकृष्ण रमैया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं आवश्यकता…
Read More
बीसीसीएल ट्रेनिंग कार्यक्रम: दूसरे दिन संवाद और नेतृत्व कौशल पर केंद्रित गतिविधियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

बीसीसीएल ट्रेनिंग कार्यक्रम: दूसरे दिन संवाद और नेतृत्व कौशल पर केंद्रित गतिविधियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

सीएमडी एवं निदेशक (एचआर) हुए कार्यक्रम में शामिल। ट्रेनिंग कार्यक्रम का लिया जायजा  धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन एंड प्रेजेंटेशन स्किल्स  के दूसरे दिन आज प्रतिभागियों के लिए सीखने का अनुभव और भी समृद्ध एवं प्रेरक रहा। कार्यक्रम स्थल अन्नपूर्णा हॉल, धनबाद में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में आज सीएमडी समीरन दत्ता तथा निदेशक (मानव संसाधन) मुरलीकृष्णा रमैया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रशिक्षण को विशेष महत्व प्रदान किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर आयोजित सत्रों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रशिक्षण में अपनाई जा रही…
Read More
बीसीसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन 

बीसीसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन 

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सीएमडी  समीरन दत्ता, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  मनोज कुमार अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण नीति के कार्यान्वयन तथा उनके हितों की रक्षा हेतु विभिन्न संरक्षण उपायों एवं कंपनी की कल्याणकारी गतिविधियों की…
Read More
बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में बीसीसीएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मियों के संवाद एवं प्रस्तुति कौशल को बेहतर करने के उद्देश्य से आज ‘इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन & प्रेजेंटेशन स्किल्स’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई), रांची के सहयोग से 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न विभागों से चयनित E4-E5 स्केल के अधिकारी भाग ले रहे हैं। स्वागत सत्र में अतिथियों के औपचारिक स्वागत-अभिनन्दन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) …
Read More
बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड द्वारा आवासीय परिसरों, कोयला नगर हॉस्पिटल, कार्यालय परिसर  का निरीक्षण

बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड द्वारा आवासीय परिसरों, कोयला नगर हॉस्पिटल, कार्यालय परिसर  का निरीक्षण

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कल्याण बोर्ड के सदस्यों द्वारा आज बीसीसीएल, मुख्यालय के आवासीय परिसरों, कोयला नगर हॉस्पिटल एवं कार्यालय परिसर का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण कल्याण  बोर्ड द्वारा की जाने वाली नियमित प्रक्रिया के तहत आयोजित किया गया था,  जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान कल्याण बोर्ड के मानद सदस्यों ने विभिन्न आवासीय परिसरों का दौरा करते हुए जल आपूर्ति, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और रखरखाव से संबंधित पहलुओं का गहन अवलोकन किया। परिषद के सदस्यों ने आवास मरम्मती की…
Read More
जब भी कोई मरीज अस्पताल आता है नर्सें सिर्फ दवा ही नहीं देतीं, वे भरोसा और उम्मीद भी देती हैं – डॉ. वंदना ठाकुर

जब भी कोई मरीज अस्पताल आता है नर्सें सिर्फ दवा ही नहीं देतीं, वे भरोसा और उम्मीद भी देती हैं – डॉ. वंदना ठाकुर

नर्सों के सेवा और समर्पण को सम्मानित करते हुए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर बीसीसीएल द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आज सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद में दो-दिवसीय समारोह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना ठाकुर ने की। अस्पताल परिसर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वंदना ठाकुर के अतिरिक्त सभी वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष, चिकित्सा पदाधिकारी, सभी विभागों की नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सीएचडी में दो-दिवसीय…
Read More
बीसीसीएल ने आयोजित किया स्टील क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ कंज़्यूमर मीट कार्यक्रम

बीसीसीएल ने आयोजित किया स्टील क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ कंज़्यूमर मीट कार्यक्रम

रणनीतिक संवादात्मक बैठक में आयात प्रतिस्थापन एवं व्यापार सुगमता पर साझा किये गए विचार धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख अनुषंगी इकाई और देश की अग्रणी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आज गोविंदपुर धनबाद स्थित वेडलॉक ग्रीन्स रिसोर्ट में इस्पात क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के साथ एक उच्चस्तरीय संवादात्मक बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया। आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला-इस्पात क्षेत्रों के बीच पारस्परिक सहयोग सुदृढीकरण तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत आयात प्रतिस्थापन एवं व्यापार सुगमता को बढ़ावा देना था। यह आयोजन विशेष रूप से स्टील (कोकिंग) उप-क्षेत्र के लिए प्रस्तावित लिंकज नीलामी ट्रांच-VIII को ध्यान…
Read More
बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

धनबाद। बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को कार्यालयीन गतिविधियों में बढ़ावा देने, संबंधित अधिनियमों की जानकारी प्रदान करने तथा कर्मचारियों को मानक हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक-दिवसीय राजभाषा कार्यशाला – ‘बढ़ रही है मेरी शान, हिंदी ही है मेरी पहचान’ का आयोजन किया गया। जिसमें राजभाषा नोडल अधिकारी श्रीमती शिखा रानी महतो के अतिरिक्त उप प्रबंधक (मानव संसाधन)  कृष्णा कुमार, वरीय प्रबंधक (खनन)  ए.के. झा सहित क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों से अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए । आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्य के रूप में मुख्यालय…
Read More