11
Mar
धनबाद।शिक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोयला भवन, मुख्यालय में आज बीसीसीएल और चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाई), पूर्वी क्षेत्र के बीच धनबाद जिले के पांच सरकारी विद्यालयों में ‘मिनी साइंस सेंटर लैब’ स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। अवसर पर विभागाध्यक्ष (सीएसआर) बीसीसीएल, सुरेन्द्र भूषण, बीसीसीएल सीएसआर टीम तथा सीआरवाई की क्षेत्रीय निदेशक (पूर्व)त्रिना चक्रवर्ती उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि यह परियोजना…
