15
Oct
धनबाद।विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2025 को सीसीडब्ल्यूओ (वाशरी डिवीजन), बीसीसीएल द्वारा सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी स्थित राजकृत मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना तथा छात्रों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (वाशरी डिवीजन) की उपस्थिति में विद्यालय प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई, जिसके अंतर्गत लगभग 1 टन कचरा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अपर-महाप्रबंधक (वाशरी डिवीजन) ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों…
