चोपन/ सोनभद्र। जुगैल थाना अंतर्गत बरगवां गांव के टोला बरवा निवासी शिवचरण गोंड़ उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर से सुबह पिछले 14 तारीख को महुआ का पत्ता साफ करने निकले थे परन्तु घर वापस नहीं आये जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया किन्तु कोई पता नहीं चल पाया गुरुवार को गांव के ही कुछ चरवाहे सोननदी के किनारे अपने पशुओं को पानी पिलाने गये थे जहां सड़ी गली अवस्था में नदी के किनारे शव देखकर सन्न रह गये।
ग्रामीणों को सुचना हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये जिसके बाद शव को देखकर शिवचरण गोंड़ के शव होने की पुष्टि की जिसके बाद मृतक का पुत्र संतोष गोंड़ ने पुलिस को सुचना दी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
