एनटीपीसी रामागुंडम द्वारा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

NTPC

करीमनगर। स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, बिल्डिंग-2 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में DMS की अध्यक्षा श्रीमती राखी सामंता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में प्रशिक्षुओं के साथ-साथ DMS के वरिष्ठ सदस्यों एवं HR-CSR टीम के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में श्रीमती राखी सामंता ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को अपने कौशल का प्रभावी उपयोग करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं, बल्कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में सशक्त भूमिका भी निभा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *