महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये – डॉ0 बबीता सिंह चौहान

 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

NTPC

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान व महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।  परंपरागत रीति-रिवाजों के तहत अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में रस्म अदायगी की और उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को आशीर्वाद दिया। महिला आयोग की सदस्य ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग की।

उन्होंने जनपद के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने महिला कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिक से कहा कि लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। विशाखा कमेटी का गठन सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी नियमित बैठक आयोजित की जाए, जिससे कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।
बैठक के दौरान अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त मामलों की सुनवाई भी की। उन्होंने पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने जनपद में महिला अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आंगनबाड़ी के सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष प्रशंसा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी0ओ0 चारू द्विवेदी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारी गण जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *