एनसीएल की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज़

कोयला उद्योग की 11 कंपनियों से 119 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

NTPC

सिंगरौली, सोनभद्र। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र में मंगलवार को ‘कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ 2025-26 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह में एनसीएल निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने खेलों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास से संबंध पर प्रकाश डालते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।  

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। आगामी 8 जनवरी तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में एसईसीएल, एससीसीएल, एमसीएल, डब्ल्यूसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, सीआईएल, एनईसी और मेजबान एनसीएल शामिल हैं। प्रतियोगिता में 119 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें 18 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।  उद्घाटन समारोह में कॉर्पोरेट जेसीसी सदस्य, सीएमएस अजय कुमार, महाप्रबंधक अमलोरी क्षेत्र आलोक कुमार, महाप्रबंधक कल्याण राजेश त्रिवेदी, स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड के सदस्यगण, अमलोरी क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

टूर्नामेंट में कुल 06 श्रेणियां, जिनमें पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल, वेटरन एकल और वेटरन युगल शामिल हैं, में मैचों का आयोजन किया जा रहा है। टीम चैंपियनशिप के लिए टीमों को दो पूल में विभाजित किया गया है, जिसमें पूल-ए में एनसीएल, एमसीएल, सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल हैं तथा पूल-बी में एसईसीएल, सीआईएल, एससीसीएल, सीएमपीडीआईएल, एनईसी, डब्ल्यूसीएल हैं।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए इंडोर हॉल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह आयोजन कोल इंडिया लिमिटेड एवं एनसीएल की खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो कर्मचारियों में आपसी सद्भाव, ऊर्जा एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *