धनबाद । इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (DITBA) एवं धनबाद इनडायरेक्ट टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन द्वारा जीएसटी, इनकम टैक्स एवं फाइनेंशियल रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित टैक्स कॉन्फ्रेंस में सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुषार कांति सतपथी (अध्यक्ष, जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण) ने की। इस अवसर पर राजेश कुमार झा (मुख्य आयकर आयुक्त) रांची, संजीव कश्यप (प्रधान आयकर आयुक्त) धनबाद सहित अनेक गणमान्य अतिथि, टैक्स विशेषज्ञ, पेशेवर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश में तेजी से बदलते कर ढांचे, जीएसटी ऑडिट प्रावधान, एनालिटिक्स एवं लिटिगेशन स्ट्रेटजी, नॉन-कॉरपोरेट रिपोर्टिंग कंप्लायंस ट्रांसफॉर्मेशन तथा आयकर प्रणाली में हो रहे बदलाव जैसे समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह आयोजन कर पेशेवरों के लिए ज्ञान साझा करने, समकालीन चुनौतियों को समझने तथा कर प्रशासन से जुड़े नए दृष्टिकोणों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बना।

अपने संबोधन में सीएमडी, मनोज अग्रवाल कहा कि ‘कोल कैपिटल ऑफ इंडिया’ के रूप में धनबाद देश की ऊर्जा और औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है और आज कराधान, वित्त, विधि तथा प्रोफेशनल सेवाओं का भी उभरता केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी, फेसलेस असेसमेंट और डिजिटल कर प्रशासन ने व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया है, जिसमें टैक्स पेशेवर महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि बीसीसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी के रूप में, देश की ऊर्जा सुरक्षा और इस्पात उद्योग के लिए प्राइम कोकिंग कोल की आपूर्ति के साथ करों, रॉयल्टी, जीएसटी आदि के माध्यम से राष्ट्रीय राजकोष में योगदान देती है तथा रोजगार, अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीएसआर के जरिए क्षेत्रीय विकास में भी सक्रिय है, साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षित एवं सतत खनन तथा मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस और अनुपालन व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। इस अवसर पर आयोजित तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं ने कराधान से जुड़े समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा प्रतिभागियों के साथ उपयोगी अनुभवों और व्यावहारिक दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान किया। सम्मेलन के माध्यम से कर पेशेवरों, उद्योग प्रतिनिधियों और कर प्रशासन के बीच संवाद को और सुदृढ़ करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे बदलते कर परिदृश्य के अनुरूप ज्ञानवर्धन और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
