गाडरवारा।एनटीपीसी गाडरवारा में चल रहे एक मासिक आवासीय कार्यशाला बालिका सशक्तिकरण अभियान का मंगलवार, 17 जून 2025 को भव्य समापन हुआ। यह एक माह तक चलने वाली प्रमुख सीएसआर पहल थी, जिसका उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सशक्त बनाना और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
इस मिशन के अंतर्गत चयनित 40 बालिकाएं एनटीपीसी टाउनशिप में आवासित रहीं और उन्हें नेतृत्व क्षमता,संवाद कौशल, आत्मरक्षा, कंप्यूटर साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रचनात्मक कला और खेलकूद से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था बालिकाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना।
इस समापन समारोह में सभी बालिकायों के माता पिता को भी आमंत्रित किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख),आशान्वित थे कि इस कार्यक्रम ने जिले में बालिका सशक्तिकरण को गति दी और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की। उन्होने बताया कि एनटीपीसी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली सरकारी विद्यालय की लड़कियों के व्यक्तित्व का विकास के लिए बालिका सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की है।
इस अवसर पर श्याम कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख), एनटीपीसी गाडरवारा ने कहा, “यह परिवर्तन केवल शब्दों तक सीमित नहीं है—यह उनके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता में स्पष्ट रूप से नजर आता है। एक महीने की यह यात्रा न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बना गई है, बल्कि उन्हें यह भी सिखा गई कि सपने देखना और उन्हें साकार करने का साहस रखना कितना आवश्यक है।”
कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पदक, स्मृति चिन्ह और समूह फोटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक, अवनी महिला मंडल की उपाध्यक्षा एवं वालंटियर्स, समिति के सदस्यों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया|

GEM 2025 के इस समापन समारोह ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब एक बालिका सशक्त होती है, तो उसके साथ पूरा समुदाय आगे बढ़ता है। यह पहल केवल शिक्षा या प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इन बालिकाओं को एक नई दृष्टि, आत्मविश्वास और उद्देश्य से युक्त जीवन की ओर अग्रसर कर गई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
