2025 में लगातार दूसरी बार मिला प्लैटिनम सम्मान और जूरी स्पेशल कमेंडेशन
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने एक बार फिर बिज़नेस उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता साबित करते हुए सीआईआई एक्ज़िम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित प्लैटिनम पुरस्कार हासिल किया है। इसके साथ ही परियोजना को “जूरी स्पेशल कमेंडेशन” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित 33वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में प्रदान किए गए।
यह दोहरी उपलब्धि स्टेशन की उत्कृष्ट प्रणालियों, सतत सुधार की संस्कृति और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार वैश्विक मानकों वाले ईएफक्यूएम (EFQM) एक्सीलेंस मॉडल पर आधारित है, जो संगठन के रणनीतिक परिपक्वता, प्रक्रियागत मजबूती और निरंतर प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। इतने कठोर मूल्यांकन में शीर्ष श्रेणी का सम्मान प्राप्त करना परियोजना की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को दर्शाता है। परियोजना की ओर से यह पुरस्कार देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) और निलेश नयन, वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस) ने गर्व के साथ प्राप्त किया। यह उपलब्धि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम है, जिनके दिशा-निर्देश परियोजना को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं। लगातार दूसरे वर्ष प्लेटिनम सम्मान और नई जूरी कमेंडेशन के साथ, एनटीपीसी विन्ध्याचल व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर ऊर्जा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता जा रहा है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
