CHHATTISGRAH

शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*खड़िया समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में  शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय*  रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला…
Read More
लौह अयस्क ब्लॉक के लिए ‘प्री बिड कॉन्फ्रेंस आज 

लौह अयस्क ब्लॉक के लिए ‘प्री बिड कॉन्फ्रेंस आज 

रायपुर/संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉक की नीलामी से संबंधित ‘‘प्री बिड कॉन्फ्रेंस‘‘ (Pre Bid Conference) का आयोजन आज 14 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर, सेक्टर 24 के कन्वेंशन हॉल में किया गया है।
Read More
प्रशासन की तत्परता से जांजगीर-चांपा जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

प्रशासन की तत्परता से जांजगीर-चांपा जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

रायपुर, / जिला प्रशासन की सक्रियता और महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से जांजगीर-चांपा जिले में पखवाड़े भर में कुल 14 बाल विवाह रोके गए, जिससे नाबालिग बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले में बाल विवाह की रोकथाम का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में इन बाल विवाहों को रोका गया। इस अभियान के तहत 13 फरवरी…
Read More
राज्यपाल रमेन डेका ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में किया स्नान

राज्यपाल रमेन डेका ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में किया स्नान

रायपुर,/श्रद्धा और आस्था के प्रतीक ‘महाकुंभ‘ के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।
Read More
प्रयागराज महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

प्रयागराज महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर / महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक…
Read More
आईपीएस 2025 – सतत विद्युत उत्पादन के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता 

आईपीएस 2025 – सतत विद्युत उत्पादन के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता 

एनटीपीसी विंध्याचल ने स्वर्ण शक्ति और बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स में ओवरऑल चैंपियन जीता रायपुर। एनटीपीसी लिमिटेड,  भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी  रायपुर में 13 से 15 फरवरी 2025 तक अपने फ्लेगशिप कार्यक्रम भारतीय पावर स्टेशन प्रचालन व अनुरक्षण सम्मेलन (आईपीएस 2025) की शुरुआत की| एनटीपीसी सिंगरौली की पहली इकाई के कमीशनिंग के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सम्मेलन में "विश्वसनीय और सतत उत्पादन, परिसंपत्ति प्रबंधन और ऊर्जा परिवर्तन" विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए उद्योग के अग्रणी, पेशेवरों और विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया। पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने उद्घाटन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए…
Read More
चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन  पुरस्कार से नवाजा गया

चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन पुरस्कार से नवाजा गया

रायपुर, । चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना को भारतीय पावर स्टेशन्स, 2025 में "सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन (विकासात्मक)" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोयला खनन विकास (Mine Development) का मतलब खनिज संसाधनों की सुरक्षित और प्रभावी तरीके से खनन के लिए खदानों का निर्माण और उनकी तैयारी करना है। इसमें खदान की संरचना, खनिजों की खोजना, खदान की मार्गदर्शिका और सुरक्षा मानकों का पालन करना शामिल है, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके। यह पुरस्कार परियोजना की उत्कृष्टता, नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है। परियोजना ने न केवल उत्पादन क्षमता में वृद्धि की, बल्कि कोयला…
Read More
बालको हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ डायलिसिस यूनिट की शुरुआत 

बालको हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ डायलिसिस यूनिट की शुरुआत 

बालकोनगर, | बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से  उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। डायलिसिस…
Read More