CHHATTISGRAH

महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री  ने किया नमन

महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा को समर्पित रहा।…
Read More
रीवा उत्खनन के परिणाम उत्साहजनक – संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल

रीवा उत्खनन के परिणाम उत्साहजनक – संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्कों एवं मुद्रा प्रणाली पर द्वि-दिवसीय संगोष्ठी का समापन रायपुर। आज रीवा उत्खनन स्थल, जिला रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ के प्राचीन सिक्के एवं मुद्रा प्रणाली” विषयक द्वि-दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल ने देशभर से पधारे विद्वानों, विषय विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रीवा उत्खनन के परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि यहां आहत सिक्कों से लेकर कल्चुरी कालीन सिक्कों तक की एक अविच्छिन्न श्रृंखला प्राप्त हुई है, जो इस क्षेत्र की ऐतिहासिक निरंतरता को प्रमाणित करती है। श्री अग्रवाल ने…
Read More
लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी

लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी

युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा यूथ पार्लियामेंट में दिखी भविष्य के नेतृत्व की सशक्त झलक रायपुर। नेशनल रोवर - रेंजर जंबूरी का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और जीवंत सहभागिता के साथ बालोद जिले के ग्राम दुधली में सम्पन्न किया रहा है। आयोजन के तीसरे दिन जंबूरी परिसर लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब रोवर–रेंजरों एवं उपस्थित नागरिकों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजरों ने सांसदों की भूमिका निभाई वहीं विधानसभा के अध्यक्ष संसद के…
Read More
कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री

कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री

*राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित* *मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की* रायपुर/कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा…
Read More
राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में वृहद निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में वृहद निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको कैंसर सेंटर, रायपुर के ऑनको सर्जन डॉ. श्रवण नाडकरणी, डॉ. हेमलता, विजेंद्र एवं उनकी टीम का रहा सराहनीय योगदान रायपुर, /  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी, विकासखंड खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जिला प्रशासन, जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग, अस्थि रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन एवं आयुष स्पेशलिटी से संबंधित निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। कैंसर जांच एवं परामर्श हेतु बालको…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान विमोचन किया।  कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।  यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव में योगदान देने वाली 25 महिला उद्यमियों की जीवन यात्राओं को…
Read More
एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन

एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन

विलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में  10 जनवरी 2026 को हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के नियमों, शुद्ध वर्तनी तथा सामान्य भाषा ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का आकलन किया गया।  उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उसके प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इनमें हिंदी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, नाटक, भाषण तथा गीत-संगीत जैसे…
Read More
उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

*कर्मा भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की* रायपुर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित और अनुशासित समाज के रूप में जाना जाता है। समाज का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। इसे और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाज के अंतिम…
Read More
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिसका…
Read More
चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई

चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई

*इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा*  *ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है- मुख्यमंत्री श्री साय*  रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि  रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने  चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय…
Read More