15
Jan
*महिला सशक्तिकरण को मिला नया संबल* रायपुर,/ महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 30 महिला हितग्राहियों को साइकिल वितरित किया। यह कार्यक्रम सुहानी महिला समिति एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, भटगांव क्षेत्र के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बीरपुर, कसकेला, कसलगिरी, जुड़वानी एवं शिवसागरपुर ग्राम पंचायतों की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साइकिल जैसी…
