22
Jan
विषय : “लॉ, राइट्स एंड इंडिजिनस फ्यूचर्स': रीथिंकिंग ट्राइबल जस्टिस इन अ ग्लोबलाइज़्ड वर्ल्ड रायपुर/ हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर द्वारा 28–29 मार्च 2026 को “लॉ, राइट्स एंड इंडिजिनस फ्यूचर्स: रीथिंकिंग ट्राइबल जस्टिस इन अ ग्लोबलाइज़्ड वर्ल्ड” विषय पर एक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर के स्कूल ऑफ लॉ एंड ह्यूमैनिटीज़ के अधीन सेंटर फॉर स्टडी ऑफ लॉ एंड इंडिजिनस पीपल द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य विस्थापन, पारिस्थितिक क्षति तथा सांस्कृतिक विलोपन जैसी समकालीन चुनौतियों के संदर्भ में स्वदेशी एवं जनजातीय न्याय पर एक समग्र और अंतःविषय संवाद को विकसित…
