CHHATTISGRAH

राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस* रायपुर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली गई। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम भी उपस्थित थे।  राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं। गणतंत्र दिवस भारतीय…
Read More
एनटीपीसी कोरबा की प्रस्तुति “धरोहर” : अन्नपूर्णा देवी की विरासत को समर्पित दिव्य भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या

एनटीपीसी कोरबा की प्रस्तुति “धरोहर” : अन्नपूर्णा देवी की विरासत को समर्पित दिव्य भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या

 कोरबा। एनटीपीसी कोरबा ने 24 जनवरी की संध्या को अपने सांस्कृतिक परिदृश्य को दिव्य राग–रस और शाश्वत परंपरा से सराबोर करते हुए “धरोहर” नामक भव्य भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन किया, जो महान संगीत मनीषी अन्नपूर्णा देवी की अमर विरासत को समर्पित थी। बसंत पंचमी की पावन भावना में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध संगीत और कला परंपरा को सच्ची श्रद्धांजलि था — और “धरोहर” अर्थात् अमूल्य विरासत के भाव को पूर्णतः साकार करता था। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों एवं विशिष्ट गणमान्यों के गरिमामय…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव में समाज और सिनेमा विषय पर केंद्रित रोचक परिचर्चा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

रायपुर साहित्य उत्सव में समाज और सिनेमा विषय पर केंद्रित रोचक परिचर्चा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

*सिनेमाजगत के प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग बसु और चाणक्य सीरियल के निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी हुए शामिल* *लोग रिस्क लेकर सामाजिक सरोकार से जुड़ा सिनेमा बनाते हैं : निर्देशक अनुराग बसु* *सिनेमा को देखने का मापदंड बदल गया है : निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी* रायपुर,/ रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत समाज और सिनेमा विषय पर केंद्रित परिचर्चा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता अनिरुद्ध नीरव मंडप में पहुंचे, जिसमें हिंदी सिनेमाजगत के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक अनुराग बसु, इतिहासकार-पटकथा लेखक एवं निर्माता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी और सिनेमा लेखक अनंत विजय ने हिस्सा लिया। परिचर्चा के सूत्रधार छत्तीसगढ़ के जाने-माने लेखक-निर्देशक मनोज वर्मा रहे।…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नाट्यशास्त्र और कला परंपरा’ पर परिचर्चा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विमर्श

रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नाट्यशास्त्र और कला परंपरा’ पर परिचर्चा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विमर्श

*गुरु–शिष्य परंपरा और दुर्लभ वाद्यों के संरक्षण पर विशेषज्ञों ने रखे विचार* रायपुर,/रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में रविवार को द्वितीय सत्र के दौरान “नाट्यशास्त्र और कला परंपरा” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।  यह सत्र महान कला संरक्षक राजा चक्रधर सिंह को समर्पित रहा। कार्यक्रम के सूत्रधार राजेश गानोदवाले रहे। परिचर्चा में इंदिरा कला विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से संबद्ध डॉ. सच्चिदानंद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने नाट्यशास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाट्यशास्त्र अपने आप में…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव में जितने साहित्य के रंग बिखरे, उतने ही चित्रकला के भी

रायपुर साहित्य उत्सव में जितने साहित्य के रंग बिखरे, उतने ही चित्रकला के भी

*सुरेंद्र दुबे मंडप में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी का बनी हाटस्पाट* रायपुर / पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में जितने रंग साहित्य के बिखरे हैं उतने ही रंग तस्वीरों के भी हैं। सुरेंद्र दुबे मंडप में छत्तीसगढ़ की भव्य विविधता को दिखाती सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी मन मोह लेती है। मंडप की पहली ही तस्वीर जो अपना ध्यान खींचती है वो है छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर। छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में पंडवानी का तंबूरा है और दूसरे हाथ में हंसिया है। एक हाथ में धान की बाली है और एक हाथ से वो…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन बाल साहित्य की प्रासंगिकता पर परिचर्चा का आयोजन

रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन बाल साहित्य की प्रासंगिकता पर परिचर्चा का आयोजन

*विज्ञानसम्मत बाल साहित्य का लेखन अनिवार्य : डॉ. गोपाल दवे* *साहित्य के बिना शिक्षा की कल्पना नहीं :  बलदाऊ राम साहू* रायपुर, / रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन कवि-कथाकार अनिरुद्ध नीरव मंडप में बाल साहित्य की प्रासंगिकता का सत्र ख्यातिलब्ध साहित्यकार नारायण लाल परमार को समर्पित रहा। जिसमें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. गोपाल दवे, बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू बतौर वक्ता परिचर्चा में शामिल हुए, जिसके सूत्रधार एस के बिसेन रहे। इस अवसर पर देवभोग के कृष्ण कुमार अजनबी द्वारा लिखित बाल कविता संग्रह आंखों का तारा, ओमप्रकाश जैन की पुस्तक जीवन चक्र और संतोष कुमार मिरी…
Read More
रायपुर साहित्य महोत्सव : पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित

रायपुर साहित्य महोत्सव : पत्रकारिता और साहित्य’ पर पैनल चर्चा आयोजित

*वरिष्ठ पत्रकारों और साहित्यकारों ने साझा मूल्यों पर किया विमर्श* रायपुर, / रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे एवं समापन दिवस पर ‘पत्रकारिता और साहित्य’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। यह सत्र लाला जगदलपुरी मंडप में आयोजित दूसरे सत्र के रूप में सम्पन्न हुआ। यह चर्चा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय बबन प्रसाद मिश्र की स्मृति को समर्पित रही। पैनल में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुश्री स्मिता मिश्र, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अवधेश कुमार और गिरीश पंकज शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन विभाष झा ने किया। चर्चा के दौरान अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज…
Read More
स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई मतदान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ

स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई मतदान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ

रायपुर, । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति प्रतिबद्धता तथा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में यहां भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपने दायित्वों के प्रति संकल्प व्यक्त किया। संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में संचालक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान दिवस की…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव में सत्यजीत दुबे : जहाँ से कहानियाँ उठती हैं, वहीं से सिनेमा को रास्ता मिलता है

रायपुर साहित्य उत्सव में सत्यजीत दुबे : जहाँ से कहानियाँ उठती हैं, वहीं से सिनेमा को रास्ता मिलता है

रायपुर, / रायपुर साहित्य उत्सव में “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” पर हुई बातचीत किसी औपचारिक पैनल जैसी नहीं लगी। मंच पर बैठे अभिनेता सत्यजीत दुबे की बातों में अनुभव था, ठहराव था और सिनेमा को देखने का एक साफ़, ज़मीनी नज़रिया था। श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, यह स्पष्ट हो गया कि यह चर्चा फिल्मों से आगे जाकर कहानियों, संवेदना और समाज की बात करने वाली है। सत्यजीत दुबे के लिए सिनेमा चमक-दमक का खेल नहीं है। उनके शब्दों में, फिल्म की उम्र बजट तय नहीं करता, उसकी सच्चाई तय करती है। जो कहानी…
Read More
रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ

रायपुर साहित्य उत्सव में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में हुआ काव्य पाठ

*गीतकार, कवि बुद्धिनाथ मिश्र, ग़ज़लकार अजय साहेब की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध* रायपुर, / साहित्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस की संध्या को विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून के ख्यातिलब्ध गीत कवि बुद्धिनाथ मिश्रा ने अटल जी से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार दिल्ली के कवि सम्मेलन में अटल जी…
Read More