CHHATTISGRAH

छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त

छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त

ई-नीलामी प्रणाली, तकनीकी नवाचार और सुशासन के माध्यम से हम खनिज क्षेत्र को केवल राजस्व संग्रहण का माध्यम नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों के लिए विकास के इंजन के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं - विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़  ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना…
Read More
छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात: खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात: खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में रेलवे की  महत्वपूर्ण परियोजना को दी गई मंजूरी: छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार* रायपुर, /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने भारतीय रेलवे की चार महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 18,658 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र और ओडिशा के कुल 15 ज़िलों को जोड़ते हुए रेलवे नेटवर्क में 1247 किलोमीटर की महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से स्वीकृत ‘खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा 5वीं एवं…
Read More
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, में रेड क्रॉस सोसायटी, के सहयोग से सप्तम आंचल सिंह स्मृति रक्तदान शिविर आयोजित

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, में रेड क्रॉस सोसायटी, के सहयोग से सप्तम आंचल सिंह स्मृति रक्तदान शिविर आयोजित

रायपुर/ हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में से एक, न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इसी कड़ी में, HNLU की लीगल एड एंड सोशल सर्विसेज कमेटी (LSSC) और हेल्थ शील्ड HNLU द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, रायपुर के सहयोग से सप्तम आंचल सिंह स्मृति रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। HNLU समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता एवं एक स्वस्थ व समरस समाज के निर्माण में विश्वविद्यालय के दृढ़ संकल्पके रूप में यह आयोजन प्रति वर्ष करता है। कार्यक्रम की शुरुआत में HNLU…
Read More
मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए हमेशा से आगे रहा है अग्रवाल समाज – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए हमेशा से आगे रहा है अग्रवाल समाज – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित* रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और  दान दाताओं का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निगम तथा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निगम तथा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष दीपक महस्के एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित थे।
Read More
प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने तीन निजी मेडिकल कॉलेजों पर लगाया जुर्माना

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने तीन निजी मेडिकल कॉलेजों पर लगाया जुर्माना

*ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल एवं मेस के नाम पर छात्रों से अत्यधिक राशि लिये जाने की शिकायत जांच में पाई गई सही* *छात्रों से ली गई अधिक राशि एक माह के भीतर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित छात्रों के खाते में जमा करने के निर्देश* *तीनों कॉलेजों पर लगाया 10-10 लाख रूपये का जुर्माना* रायपुर/ प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों से ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस के नाम पर अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर इन मेडिकल कॉलेजों पर 10-10 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। छात्रों से…
Read More
प्रयोगशाला सहायक के पदों के अंतिम परिणाम घोषित

प्रयोगशाला सहायक के पदों के अंतिम परिणाम घोषित

रायपुर, / कृषि विभाग के अंतर्गत पयोगशाला सहायक के पदों की भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 9 मार्च 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के मॉडल उत्तर 13 मार्च को जारी कर 20 मार्च 2025 तक दावा आपत्ति मंगाए गए थे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया जाकर अंतिम उत्तर जारी कर दिया गया है। परीक्षा के अंतिम उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in में अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल लॉगिन कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Read More
परिवहन पोर्टल से घर बैठे बनवाएं लायसेंस और कराएं वाहनों का पंजीयन

परिवहन पोर्टल से घर बैठे बनवाएं लायसेंस और कराएं वाहनों का पंजीयन

*परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan.gov.in में वाहन संबंधित 23 सेवाएं तथा सारथी (चालक लाईसेंस से संबंधित) के 19 सेवाएं शामिल हैं* रायपुर, /छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को अधिक सुगम बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों को किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही आवेदकों द्वारा इन सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।  परिवहन विभाग के सचिव ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan.gov.in में जाकर आवेदकों द्वारा वांछित सेवा का चुनाव कर आधार अभिप्रमाणन द्वारा उक्त सेवा का…
Read More
वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने रेरा ने 17 बैंकों को किया सूचीबद्ध

वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने रेरा ने 17 बैंकों को किया सूचीबद्ध

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी पहल: रेरा के नए वित्तीय सुरक्षा मॉडल से रियल एस्टेट खरीददारों के हितों की होगी सुरक्षा*  *रियल एस्टेट परियोजनाओं समय पर होंगी पूरी, खरीदारों को मिलेगा समय घर*  रायपुर, / छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और प्रोजेक्ट में भूमि -मकान आदि सम्पत्तियां खरीदने वाले लोगों के हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से रेरा ने रियल एस्टेट में वित्तीय अनुशासन और पादर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक बैंक एम्पैनलमेंट इवेंट में रेरा ने 17 बैंकों को सूचीबद्ध किया और रियल एस्टेट…
Read More
बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

*उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने किया बस्तर पंडुम के संभागीय स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर, / राज्य शासन द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों को अमिट पहचान और समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2025 यथा बस्तर का उत्सव का भव्य संभागीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजन दंतेवाड़ा के हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर पंडुम के संभागीय स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…
Read More