CHHATTISGRAH

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का किया शुभारंभ

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो कमरा ,एक हाल एक किचन और स्टडी रूम की भी सुविधा दी है। इसमें पायलट एवं उनके टेक्निकल स्टाफ के लिए रुकने की सुविधा की गई है। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ अरुण पांडेय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में पर्यावरण वाटिका का किया लोकार्पण

*खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश में निर्मित वाटिका में औषधीय पौधे, एडवेंचर जोन, तितली जोन बनाए गए हैं*  *28 हेक्टेयर में 53 लाख रूपए की लागत से बनाई गई है पर्यावरण वाटिका* रायपुर, / अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में स्थित अपने गृहग्राम बगिया में पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।    सुरम्य…
Read More
नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण* रायपुर / अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर…
Read More
सतत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी और मजबूत नियामक ढांचे की आवश्यकता – रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला

सतत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी और मजबूत नियामक ढांचे की आवश्यकता – रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन : इंफ्रास्ट्रक्चर कानून और नीति रायपुर,/ हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को “भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर परिदृश्य का अन्वेषण: चुनौतियाँ, अवसर और आगे का मार्ग” शीर्षक से एक सफल एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था और इसे HNLU के स्कूल ऑफ़ लॉ एंड पब्लिक पालिसी  के अंतर्गत कार्यरत इंफ्रास्ट्रक्चर कानून केंद्र और कानून और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में देशभर से रिसर्च स्कॉलर्स , अकादमिक, छात्र, कानूनी…
Read More
बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय – लखन लाल देवांगन

बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय – लखन लाल देवांगन

बालकोनगर, । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया। बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

*अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह…
Read More
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर किया लॉन्च* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म के अभिनेता, विधायक और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है, जो परिवार, संस्कृति, परंपरा और रिश्तों की भावनात्मक गहराइयों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारी पारंपरिक जीवनशैली और…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आह्वान किया कि हम…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read More