CHHATTISGRAH

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर,/ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

*बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि…
Read More
एसईसीएल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई

एसईसीएल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई

विलासपुर। सोमवार को  को एसईसीएल मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना)  एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा ऐसे महामानव सदी में एक बार पैदा होते हैं। उन्होने सम्पूर्ण राष्ट्र, सर्व मानव समाज के लिए…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की प्रारूप समिति के…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा…
Read More
लक्ष्मीबाई के परिवार को मिला पेंशन और राशन कार्ड, जल्द ही अटल आवास योजना का मिलेगा लाभ

लक्ष्मीबाई के परिवार को मिला पेंशन और राशन कार्ड, जल्द ही अटल आवास योजना का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार बना आशा की किरण* रायपुर, / प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार कोंडागांव नगर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड में रहने वाली लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के परिवार के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। वर्षों से झोपड़ी में जीवन बिता रहे इस परिवार को पहली बार शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे स्थित एक छोटे से झोपड़ी में रह रहे इस परिवार के पास अब तक न राशन कार्ड था, न ही वोटर आईडी में नाम दर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित था। परिवार को पॉलिथीन की…
Read More
सामाजिक समानता के अग्रदूत, भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर

सामाजिक समानता के अग्रदूत, भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर

*(14 अप्रैल जयंती पर विशेष)* *जो समाज पिछड़ा हुआ है उनका नेता  अगर सो जाएगा तो वो समाज कैसे आगे बढ़ेगा : डॉ. अंबेडकर*  *छगन लोन्हारे**उपसंचालक* भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ा एक रोचक प्रसंग याद आता है जब एक बार विदेशी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भारत भ्रमण पर आया। यह प्रतिनिधि मंडल जब बाबा साहेब अंबेडकर के नई दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचा तो उन्हें आधी रात में भी डॉ. अंबेडकर अपने अध्ययन कक्ष में पढ़ते हुए नजर आये। तब उन्होंने अंगरक्षकों से अंदर प्रवेश की इजाजत के साथ अपना परिचय देते हुए सवाल…
Read More
कमल वर्मा पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक निर्वाचित

कमल वर्मा पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक निर्वाचित

रायपुर 1 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में कमल वर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से फेडरेशन का संयोजक चुना गया। फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जी. आर. चंद्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा में कमल वर्मा ने अपने बीते पांच वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमानदार एवं समर्पित साथियों के सहयोग से फेडरेशन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, केंद्र के समान महंगाई भत्ता,…
Read More
समापन समारोह कैरियर विकास सम्मेलन 2.0: नई दिशाओं की ओर

समापन समारोह कैरियर विकास सम्मेलन 2.0: नई दिशाओं की ओर

रायपुर/ हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर (HNLU) ने अपनी इंटर्नशिप एवं भर्ती समिति के माध्यम से, R-HaS और CG-Learn के सहयोग से, 12 अप्रैल 2025 को छह महीने लंबे कैरियर विकास सम्मेलन 2.0: नई दिशाओं की ओर का समापन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। कैरियर विकास सम्मेलन (CDC) के पहले संस्करण की सफलता के आधार पर, इसका दूसरा संस्करण 5 अक्टूबर 2024 को प्रारंभ हुआ था। बीते महीनों में, इस सम्मेलन में 75 से अधिक प्रतिष्ठित और सफल पेशेवरों ने भाग लिया। सम्मेलन को 30 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों—जो प्रमुख विधि फर्मों में ‘पार्टनर’, ‘डिज़िग्नेटेड एवं मैनेजिंग पार्टनर’ अथवा ‘को-फाउंडर’ जैसे…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल

*‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा : मुख्यमंत्री* *प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता* *मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया* रायपुर / भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात…
Read More