CHHATTISGRAH

अपर संचालक जनसंपर्क आलोक देव को पितृशोक

अपर संचालक जनसंपर्क आलोक देव को पितृशोक

रायपुर, / जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक आलोक देव के पिता श्री प्रेमलाल सुखदेवे उम्र 79 वर्ष का आज डीके अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बालोद जिला स्थित उनके गृहग्राम जुंगेरा में शनिवार 10 मई को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने श्री प्रेमलाल सुखदेवे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More
एसईसीएल में पिछले 2 महीनों में आश्रित पेंशन के रेकॉर्ड 120 लंबित मामले निपटाए गए

एसईसीएल में पिछले 2 महीनों में आश्रित पेंशन के रेकॉर्ड 120 लंबित मामले निपटाए गए

एचआर, सतर्कता विभाग एवं सीएमपीएफ़ओ की संयुक्त पहल से मिली सफलता विलासपुर। एसईसीएल में आश्रित पेंशन से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता से हल करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके फलस्वरूप पिछले 2 महीनों में रेकॉर्ड 120 मामलों को निपटाया गया है। एसईसीएल के सतर्कता विभाग एवं मानव संसाधन (एचआर) विभाग तथा सीएमपीएफ़ओ की इस संयुक्त प्रयास से कर्मचारी कल्याण की दिशा में की गई इस पहल से सफलता मिली है। इस अभियान के तहत, एसईसीएल प्रबंधन और सतर्कता विभाग सीएमपीएफ़ओ के अधिकारियों के साथ मिलकर लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए एक…
Read More
मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं। जल संचयन वाहिनी की सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

'जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं' : मुख्यमंत्री  रायपुर / सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक  व्यक्ति की…
Read More
छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री

*सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद* रायपुर,  /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। वे आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कुमेली घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में…
Read More
रेत पर नहीं, रंगों में रचा गया सपना : रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास

रेत पर नहीं, रंगों में रचा गया सपना : रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास

ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड, वेबटून में सिल्वर मेडल भारत की झोली मेंरायपुर, /रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।…
Read More
प्रतिभा में निखार लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनें सक्षम – खेल मंत्री  टंक राम वर्मा

प्रतिभा में निखार लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनें सक्षम – खेल मंत्री टंक राम वर्मा

*खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने समर कैम्प का किया शुभारम्भ*  रायपुर,/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में समर कैम्प का शुभारम्भ किया। इस  दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया। यह समर कैम्प 8 मई से 6 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह और शाम 2- 2 घण्टे चलेगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट एवं गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे।      कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होती है और जिंदगी…
Read More
सड़क निर्माण और स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 11 करोड़ मंजूर

सड़क निर्माण और स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 11 करोड़ मंजूर

रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में सड़क निर्माण तथा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ 99 लाख 26 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।  नगरीय प्रशासन विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में घड़ी चौक से केवड़ाबाड़ी होते हुए ढिमरापुर चौक तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए नौ करोड़ 49 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण…
Read More
हाट-बाजार और पुष्पवाटिका उन्नयन के लिए 3.76 करोड़ स्वीकृत

हाट-बाजार और पुष्पवाटिका उन्नयन के लिए 3.76 करोड़ स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, सुडा ने मंजूर की राशि*  रायपुर. / राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने मुंगेली नगर पालिका में दो कार्यों के लिए तीन करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा अपने मुंगेली प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृति के संबंध में सुडा द्वारा मुंगेली नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को परिपत्र जारी किया गया है। सुडा द्वारा मुंगेली नगर पालिका में हाट-बाजार…
Read More
बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट* रायपुर / भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और…
Read More