CHHATTISGRAH

सुशासन तिहार:रांधना में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन

सुशासन तिहार:रांधना में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर, सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोण्डागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रांधना में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। शिविर में उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल में अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों पर त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी भी उपस्थित रहीं। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा…
Read More
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे उपस्थित: जवानों का बढ़ाया हौसला रायपुर /केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात…
Read More
डेंगू की रोकथाम है सर्वोच्च प्राथमिकता- श्याम बिहारी जायसवाल

डेंगू की रोकथाम है सर्वोच्च प्राथमिकता- श्याम बिहारी जायसवाल

डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस रायपुर / प्रदेश में डेंगू नियंत्रण के लिए किए गए ठोस उपायों का सकारात्मक परिणाम डेंगू के मामलों में कमी के रूप में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की समन्वित रणनीतियों तथा व्यापक जनजागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 की पहली तिमाही में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जनवरी से अप्रैल माह के दौरान राज्य में डेंगू के मामलों में 65 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए जा रहे सुदृढ़…
Read More
बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

सार्वजनिक उपक्रमों, तेल और गैस विपणन कंपनियों को रियायती लीज दर पर दी जाएगी जमीन* रायपुर। राज्य शासन ने जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए नगरीय निकायों में स्थापित किये जाने वाले बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी परिपत्र में विगत 17 अप्रैल को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट-सह-कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण…
Read More
गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री,जवानों का हौसला बढ़ाया:नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री,जवानों का हौसला बढ़ाया:नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया।  मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा…
Read More
किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर

किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर

छत्तीसगढ़ में तेलघानी मशीन बनेगी आत्मनिर्भरता का संबल* रायपुर, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने आज रायपुर स्थित साहू समाज के कार्यालय कृष्णाधाम परिसर में स्थापित तेलघानी मशीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मशीन की तकनीकी कार्यप्रणाली, तिलहन प्रसंस्करण की प्रक्रिया तथा विपणन (मार्केटिंग) के तौर-तरीकों को गंभीरतापूर्वक समझा। निरीक्षण के पश्चात साहू ने इसे किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए एक अभिनव रोजगार माध्यम बताया। जितेन्द्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए नवाचारों को…
Read More
छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र :विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र :विष्णु देव साय

रायपुर आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) बनाया गया है। राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। मुख्यमंत्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में सबसे पहले आदिवासी परम्परा अनुरूप मुख्य द्वार पर द्वार पूजा व श्रीफल तोड़कर नवनिर्मित ट्राइबल म्यूजियम में प्रवेश किया। वहीं प्रवेश गैलेरी में पंचतत्व के साथ प्रकृति शक्ति की पूजा…
Read More
शिक्षा संस्कृति,उद्योग सहित कई विभागों में मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

शिक्षा संस्कृति,उद्योग सहित कई विभागों में मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -  1 मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन करने का अहम निर्णय लिया गया।  इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अभियान के…
Read More
एसईसीएल द्वारा एससी, एसटी एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष वेंडर डवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित

एसईसीएल द्वारा एससी, एसटी एवं महिला उद्यमियों के लिए विशेष वेंडर डवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित

विलासपुर। एसईसीएल द्वार 13 मई 2025 को बिलासपुर स्थित रवींद्र भवन में "एससी/एसटी एवं महिला-स्वामित्व वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसई) को सशक्त बनाने हेतु विशेष वेंडर डवलपमेंट का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) के लिए अवसरों की पहचान करना तथा सरकारी नीतियों और पोर्टल्स की जानकारी प्रदान कर उन्हें एक सक्षम कारोबारी वातावरण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर)  बिरंची दास, निदेशक (वित्त)  डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन, और निदेशक एमएसएमई रायपुर  किशोर इरपाते, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन-क्रय)  अनुराग अग्रवाल,…
Read More
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

अब तक 4,719 सर्वदलीय बैठकों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिलरायपुर, /मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुलाकात की। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं, इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से…
Read More