CHHATTISGRAH

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।
Read More
नंदनवन जंगल सफारी में स्कूली बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

नंदनवन जंगल सफारी में स्कूली बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

रायपुर, / स्कूली बच्चे गर्मियों की छुट्टी में रचनात्मक कार्य सीख रहे हैं। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जोड़ने के लिए जंगल सफारी का भी भ्रमण कराया जा रहा है। 19 से 24 मई 2025 तक नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप करने के निर्देश दिए थे।  समर कैंप में स्कूली बच्चों को आस-पास के प्राकृतिक वातावरण, वन्य जीवों,…
Read More
समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण रायपुर, / छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 ग्राम पंचायतों से आए हजारों ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में आए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…
Read More
प्रधानमंत्री आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर / प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी…
Read More
वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओपी चौधरी से सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने की भेंट

वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओपी चौधरी से सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने की भेंट

विलासपुर/ राजधानी रायपुर में वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी से एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसईसीएल निदेशक (एचआर)  बिरंची दास भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सीएमडी  दुहन ने  मंत्री  को राष्ट्र की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने एवं अंचल के विकास में एसईसीएल द्वारा दिए जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी।
Read More
एनटीपीसी कोलडैम ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान

एनटीपीसी कोलडैम ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान

विलासपुर । एनटीपीसी कोलडैम द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मई) के अंतर्गत आज परियोजना प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी-साई और ड्रीम 11 कबड्डी अकादमी के सहयोग से नहर हर्नोड़ा क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। साथ ही, विस्थापित कॉलोनी, शेरपा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्याएँ तथा अन्य ग्रामीण महिलाएं समेत लगभग 80 लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने आसपास के क्षेत्रों…
Read More
संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित हैसुशासन तिहार – वित्त मंत्री

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित हैसुशासन तिहार – वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने ससहा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण ग्राम पंचायत ससहा में आयोजित शिविर में शत-प्रतिशत आवेदनों का हुआ समाधानरायपुर, / सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ससहा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस शिविर में कुल 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला और भूईगांव शामिल रहे। समाधान शिविर में आए…
Read More
एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ किया

एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ किया

अभियान के छठे संस्करण की हुई शुरुआत कोरबा। एनटीपीसी कोरबा ने गर्व के साथ अपनी प्रमुख सामुदायिक पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान (2025) के छठे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की है। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम, जो बालिकाओं के समग्र विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, इस वर्ष 34 विभिन्न स्कूलों से चयनित 84 प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ अपनी प्रेरणादायक यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। अपने आरंभ से अब तक, एनटीपीसी कोरबा में बालिका सशक्तिकरण अभियान ने 36 गांवों और वार्डों में फैले 41 स्कूलों की 576 बालिकाओं के जीवन को सकारात्मक रूप…
Read More
छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार

रायपुर, / छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ’’बाल अधिकारों पर आह्वान’’ नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके कल्याण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और…
Read More
शिक्षक ही गढ़ते हैं बच्चों के जीवन की दिशा – डॉ. वर्णिका शर्मा

शिक्षक ही गढ़ते हैं बच्चों के जीवन की दिशा – डॉ. वर्णिका शर्मा

*मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम में शिक्षकों को बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* रायपुर, / छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले के 77 शिक्षकों ने सहभागिता की और बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों के मानसिक विकास एवं शिक्षकों की भूमिका पर गहन विमर्श हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, जब बच्चा पांच वर्ष का होता है, तब माता-पिता उसे शिक्षकों के हवाले कर देते हैं। इसके बाद…
Read More