CHHATTISGRAH

नवा रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृह प्रवेश समारोह संपन्न

नवा रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृह प्रवेश समारोह संपन्न

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित एम-9 शासकीय निवास में विधिवत गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह नवीन निवास उन्हें जनसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना की कि वे उन्हें जनता की सेवा में तत्पर रखें और कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करें। गृह प्रवेश समारोह में सहयोगियों, परिजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मंत्री ने…
Read More
कला साधना की तपस्थली खैरागढ़ में कला की नई क्रांति….

कला साधना की तपस्थली खैरागढ़ में कला की नई क्रांति….

विदेशी कलाकारों द्वारा प्रवेश हेतु बढ़-चढ़कर किया जाता है आवेदनरचनात्मक प्रतिभा को उजागर कर, कला के क्षेत्र में रच रहा नया इतिहास, प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 16 जूनरायपुर,/ छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ नृत्य, संगीत एवं ललित कला के क्षेत्र में एशिया का एकमात्र विशिष्ट विश्वविद्यालय है। यह संस्थान विद्यार्थियों के लिए एक समग्र, शोधोन्मुख एवं विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण तैयार कर उनकी रचनात्मक क्षमता को जागृत करने और कला की गहराइयों से परिचित कराने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। संगीत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…
Read More
एचएनएलयू में फैकल्टी और नॉन टीचिंग कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

एचएनएलयू में फैकल्टी और नॉन टीचिंग कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

रायपुर / हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने 5 जून को अपने फैकल्टी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के के साथ में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया। यह पहल एचएनएलयू के परिसर में हुई और इसमें 280 से अधिक पौधे लगाए गए, जो पारिस्थितिक जिम्मेदारी और सतत विकास के लिए विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन एचएनएलयू के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने किया। उन्होंने बॉयज हॉस्टल के हेरॉन ब्लॉक में नीम का पौधा लगाया। रजिस्ट्रार, डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दीपक दास, अन्य शैक्षणिक…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल

भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए की घोषणा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा…
Read More
मुख्यमंत्री ने बादाम का पौधा लगाया,लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने बादाम का पौधा लगाया,लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

रायपुर, /विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, विधायक आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है,…
Read More
नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम

नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम

कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि रायपुर, / नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु नवा रायपुर के सेक्टर-24, ग्राम उपरवारा में…
Read More
पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है: वन मंत्री केदार कश्यप

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है: वन मंत्री केदार कश्यप

वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधारायपुर,/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज बेमेतरा जिले के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के पास आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और पीपल पेड़ की पूजा-अर्चना कर इस अभियान की शुरुआत की। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव सहित अन्य अतिथियों ने लगभग 200…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

50 से अधिक स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर दी सहभागितारायपुर, / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को विभागीय अधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी। इसके पश्चात पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहाँ उपस्थित पर्यटकों से संवाद कर प्लास्टिक…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम ने हर्षोल्लास से मनाया 25वां स्थापना दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस

एनटीपीसी कोलडैम ने हर्षोल्लास से मनाया 25वां स्थापना दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम ने 5 जून 2025 को अपना 25वां स्थापना दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस गर्व और उल्लास के साथ मनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर ने, सभी विभागाध्यक्षों, सहयोगियों, और कर्मचारियों की उपस्थिति में एनटीपीसी ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| इसके पश्चात सभी ने एक स्वर में एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया। ध्वजारोहण के उपरांत परियोजना प्रमुख ने सभी साथियों को शुभकामनाएं दीं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी कोलडैम की 25 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और इसके ऊर्जा क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम आज देश की…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कोरबा में वृक्षारोपण, वॉकथॉन एवं शपथ ग्रहण का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी कोरबा में वृक्षारोपण, वॉकथॉन एवं शपथ ग्रहण का आयोजन

कोरबा, । एनटीपीसी कोरबा में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल वृक्षारोपण अभियान, वॉकथॉन तथा सामूहिक पर्यावरण शपथ का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व  बिभास घटक, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) ने किया। इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप, यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया। दिन की शुरुआत वॉकथॉन से हुई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरित भविष्य की दिशा में…
Read More