CHHATTISGRAH

बालिकाओं को प्रशासनिक प्रेरणा: नायब तहसीलदार जनकी कथले ने साझा किया अपना संघर्षपूर्ण सफर

बालिकाओं को प्रशासनिक प्रेरणा: नायब तहसीलदार जनकी कथले ने साझा किया अपना संघर्षपूर्ण सफर

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के अंतर्गत रोल मॉडल इनिशिएटिव के तहत एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती जनकी कथले, नायब तहसीलदार, कोरबा ने अभियान में शामिल बालिकाओं से संवाद किया और अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रोल मॉडल इनिशिएटिव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों—जैसे प्रशासन, खेल, विज्ञान, शिक्षा आदि—से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को बालिकाओं से जोड़ना है, ताकि वे उनके अनुभवों से सीख सकें और अपने भविष्य को आकार देने की प्रेरणा प्राप्त करें। श्रीमती जनकी कथले ने अपने साधारण पृष्ठभूमि से प्रशासनिक…
Read More
एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

एसईसीएल के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में किया गया आयोजन विलासपुर। कोल इंडिया लिमिटेड के “मिशन - ब्रांड सीआईएल 50” अभियान के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, बिलासपुर में "प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया पर क्षमता विकास कार्यशाला" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एसईसीएल के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में तथा सामग्री प्रबंधन (एमएम) विभाग द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नियमों की विधिक समझ, पारदर्शिता, नैतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा नियमों के अनुरूप कार्य प्रणाली की दिशा में प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का विषय था — "कानून की अज्ञानता कोई बहाना…
Read More
शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले आश्रम-छात्रावासों की कराएं साफ-सफाई और रंग-रोगन – मंत्री रामविचार नेताम

शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले आश्रम-छात्रावासों की कराएं साफ-सफाई और रंग-रोगन – मंत्री रामविचार नेताम

आश्रम-छात्रावास के अधीक्षकों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से करेंसभी अधिकारी आश्रम-छात्रावासों का करें नियमित निरीक्षणआदिम जाति विकास मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षारायपुर,/आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि  आश्रम-छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने से पहले राज्य के सभी आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने नवा रायपुर में विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और रख-रखाव कराने के निर्देश दिए। आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने…
Read More
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

*समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी* रायपुर, / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन ला रही है। इस समाज के हजारों लोगों को अब सुरक्षित आवास, स्वच्छ जल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। जनमन योजना केवल एक आवास योजना नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समावेशन, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी साथ लेकर चल रही है।…
Read More
एसएमई एक्सचेंज व वैकल्पिक वित्त पोषण पर कार्यशाला आयोजित

एसएमई एक्सचेंज व वैकल्पिक वित्त पोषण पर कार्यशाला आयोजित

रायपुर, /राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत SME एक्सचेंज और अल्टरनेटिव फाइनेंसिंग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईडीसी के कार्यपालक संचालक आलोक त्रिवेदी ने की तथा उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक शिव राठौर गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSE कलकत्ता (पश्चिम क्षेत्र) से पधारे प्रबंधक अवीक गुप्ता ने NSE Emerge के माध्यम से वैकल्पिक वित्त पोषण की संभावनाओं, लिस्टिंग प्रक्रिया, नियम-कायदों और बाजार में उद्यमों के प्रवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार SME…
Read More
जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

*मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा* *नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण**छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु…
Read More
मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि : पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read More
ग्रामीण आवास को नई गति: एनटीपीसी द्वारा राखड़ -आधारित ईको – हाउस का विमोचन

ग्रामीण आवास को नई गति: एनटीपीसी द्वारा राखड़ -आधारित ईको – हाउस का विमोचन

विलासपुर। भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी अपने किफायती राखड़-आधारित “ईको-हाउस” के लॉन्च के साथ देशभर में ग्रामीण आवास को क्रांतिकारी रूप से बदलने के लिए तैयार है| नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आईआईटीएफ 2024 में इस घर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, एनटीपीसी ने इन नवोन्मेषी राखड़-आधारित घरों को आम जनता के लिए खरीद हेतु उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। 10 जून 2025 को बिलासपुर के सीपत निवासी कृष्ण यादव को को इस प्रकार का पहला इको-हाउस औपचारिक रूप से सौंपा गया। जो सतत जीवनशैली और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है| इस अवसर पर प्रदीप्त…
Read More
प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही मुहिम तेज, 25 मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्ति निरस्त

प्रदेश में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही मुहिम तेज, 25 मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्ति निरस्त

रायपुर / प्रदेश में नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्यभर में औषधि निरीक्षकों द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से संदेहास्पद मेडिकल संस्थानों में संयुक्त छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड, बिलिंग प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दो माह में कुल 2920 मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 'नकॉर्ड' (…
Read More
सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं जन-हितैषी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के नवाचारों और सुशासन की आधुनिक तकनीकों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने विषय विशेषज्ञों के साथ सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य श्री संजीव सान्याल ने "आर्ट ऑफ गुड गवर्नेंस" विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रशासनिक…
Read More