CHHATTISGRAH

एनटीपीसी कोरबा ने 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह, देशभक्ति और सामुदायिक देखभाल के साथ मनाया

एनटीपीसी कोरबा ने 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह, देशभक्ति और सामुदायिक देखभाल के साथ मनाया

 कोरबा। एनटीपीसी कोरबा ने 76वां गणतंत्र दिवस अद्वितीय उत्साह के साथ मनाया, जिसमें “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” थीम को अपनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय गर्व, सांस्कृतिक विरासत और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का एक जीवंत संगम था, जो एनटीपीसी कोरबा की उत्कृष्टता और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 76वां गणतंत्र दिवस एनटीपीसी कोरबा के प्रशासनिक भवन विकास भवन में भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बिभास घटक, महाप्रबंधक (ओएंडएम) का सम्मानित स्वागत करते हुए की गई। उन्हें औपचारिक टोपी और बैज पहनाकर सम्मान दिया गया, जो आदर और सम्मान का प्रतीक है।…
Read More
एनटीपीसी सीपत में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

एनटीपीसी सीपत में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

विलासपुर।एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय ने सी.आई.एस.एफ. एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल  के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के  जवानों एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल  के छात्र-छात्राओं  द्वारा मार्च पास्ट किया गया।  मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह में…
Read More
राज्यपाल द्वारा आज रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली

राज्यपाल द्वारा आज रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली

रायपुर /गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड  में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में…
Read More
सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया*  *नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह: जल्द ही नक्सल आतंक से पूरी तरह मुक्त होगा बस्तर* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।   मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज का…
Read More
लाल किले में भारत पर्व 2025: छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

लाल किले में भारत पर्व 2025: छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

*झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक* रायपुर / नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक…
Read More
एनटीपीसी नया रायपुर ने देशभक्ति के जोश के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

एनटीपीसी नया रायपुर ने देशभक्ति के जोश के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

रायपुर। एनटीपीसी नया रायपुर ने 26 जनवरी, 2025 को देशभक्ति के जोश के साथ 76वां गणतंत्र दिवस धुम धाम से मनाया। अपने कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पी के मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर-II और ऐश एनआई), एनटीपीसी ने तिरंगा फहराया। सभा को संबोधित करते हुए,  मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के विकास में एनटीपीसी के योगदान पर बात की। उन्होंने एनटीपीसी की  हाल की उपलब्धियां और आगे के अवसरों और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल बिजली उत्पादन के साथ-साथ विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली आपूर्ति में एनटीपीसी के…
Read More
एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

विलासपुर। एसईसीएल के वसंत विहार ग्राउंड में आज 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई।  इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना)  एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक)  बिरंची दास एवं सीवीओ  हिमांशु जैन , एसईसीएल संचालन समिति से  नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस),  हरिद्वार सिंह (एटक),  ए के पाण्डेय (सीएमओएआई), श्रद्धा महिला मण्डल से अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा सम्मानित सदस्याएँ श्रीमती अनीथा फ्रैंकलिन, श्रीमती विनीता जैन, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न…
Read More
निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025*  *लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह*  *निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित* रायपुर / लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही  लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार  सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने…
Read More