सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह फरवरी 2026 के लिए गेहूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है।अन्त्योदय कार्डधारकों को अब प्रति कार्ड 25 किलोग्राम चावल एवं 10 किलोग्राम गेहूं निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट 4 किलोग्राम चावल एवं 1 किलोग्राम गेहूं निःशुल्क वितरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय, संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर की जा सकती है। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण समय से सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
