चेयरमैन ने सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

​ डाला(राकेश जायसवाल)। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की किल्लत और खराब स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जनसुनवाई के दौरान अध्यक्षा ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *