आंगनबाड़ी के दो बच्चों को खीर खिलाकर किया अन्नप्राशन

बभनी / सोनभद्र। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय रहे।उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी के प्राध्यापक देवेन्द्र गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव और होली मिलन समारोह में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात बाल विकास विभाग के दो बच्चों को खीर खिला कर अन्नप्राशन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।सभी अतिथियों का बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया।इस वार्षिक उत्सव और होली मिलन समारोह में बच्चों को कॉपी पेन स्टेशनरी,कलर, वस्त्र आदि भेंट किया। बच्चों ने सीडीओ को और सीडीओ ने बच्चों को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को अखबार अवश्य पढ़ने के लिए दें इससे बहुत सी जानकारियां मिलती हैं। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, सीडीपीओ नागेन्द्र भारती, बिरला कार्बन के सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, एडीओ पंचायत सतीश सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
