भाईचारा बनाओ यात्रा का आगमन 4 को

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर से सांसद  बाबू सिंह कुशवाहा  की अगुवाई में 7 दिसंबर 2024 से संविधान को मजबूती प्रदान करने के लिए निकाली गयी भाईचारा बनाओ यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर 4 मार्च  को जनपद सोनभद्र में सुकृत से प्रातः 9 बजे प्रवेश करेगी जो 4 व 5 मार्च  को सोनभद्र के विधानसभा राबर्ट्सगंज व घोरावल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 6 मार्च  को प्रातः मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेगी । यात्रा में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवकन्या कुशवाहा एवं अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *