सीएमओ कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 50 हजार लेते संविदा कर्मी गिरफ्तार

सोनभद्र । जनपद मेंभ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय से जुड़े एक संविदा कर्मी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राबर्ट्सगंज में रोडवेज परिसर के पास हुई इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि आरोपी चंचल यादव अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था और शिकायतकर्ता से तय रकम की मांग कर रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को राबर्ट्सगंज कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया समेत एंटी करप्शन टीम के कई अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है और अब इस बात की भी जांच शुरू हो गई है कि इस अवैध वसूली के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है यह तो एक मोहरा मात्र है। पैसे के बल पर मानक के विपरित कई पैथालॉजी सेन्टर और चिकित्सालयों को लाइसेंस दे दिया गया है। 

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *