अपना दल एस के संगठन विस्तार व पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

सोनभद्र।  ग्राम पंचायत बभनी में अपना दल एस के बैठक में मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि संगठन सर्वाेपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। अपील किया कि जोन अध्यक्ष, जोन सेक्टर, बुथ अध्यक्ष जोर शोर लग जायं क्यों कि चुनाव नजदीक आ रहा है। कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश जायसवाल विधानसभा महासचिव व आर के गुड्डू भाई विधानसभा महासचिव जोन सह प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहंे।  बैठक के दौरान अपना दल ‘एस’ के विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हसनैन अहमद, नंदलाल, सोनू शर्मा, सुधा सिंह, भगवंती, गजानंद, बुद्धि नारायण, संजय कुमार, बंशबहादुर, सुधीर साहनी  आदि उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *